Doctor Strike: महाराष्ट्र में आज से सभी रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, आपात सेवाओं को रखेंगे जारी

Doctor Strike: महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टर अपनी अलग-अलग मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि आपात सेवाओं को डॉक्टर जारी रखेंगे।

doctor strike

Doctor Strike: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर आज से हड़ताल पर हैं। अपनी कई मांगों को लेकर डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आज से ये डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की माग है कि सीनियर रेजिडेंट पद पर नई जगहों का सृजन किया जाए, डॉक्टरों का डीए 7वें पे कमीशन के आधार पर हो, सरकार द्वारा कोविड सर्विस एरियर का वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है उसे पूरा किया जाए। अपनी इन मांगों को लेकर डॉक्टर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और आज सभी महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह आपात सेवाओं को जारी रखेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने उनकी कई मांगों को पूरा नहीं किया है। जिन जूनियर डॉक्टरों ने अपनी पोस्ट ग्रैजुएट की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी मेडिकल कॉलेज से डिग्री हासिल कर ली है, वो सीनियर पदों पर पदोन्नति की राह देख रहे हैं। वहीं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की बात करें तो जिन्होने अपनी पीजी की डिग्री हासिल कर ली है और सरकारी अस्पताल में एक साल की प्रैक्टिस को पूरा कर लिया है, वो हड़ताल पर हैं।

महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स जिसमे जूनियर और सीनियर दोनों ही रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं, उसने ऐलान किया था कि वह अपने गैर इमरजेंसी सेवा को 2 जनवरी से रोक देंगे। तमाम डॉक्टर जो कूपर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, नायर हॉस्पिटल, सियोन हॉस्पिटल में तैना हैं वह आपात सेवाओं को छोड़कर बाकी की सेवाएं नहीं देंगे, अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ बॉन्डेड रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी इस हड़ताल में अपनी मांगों को लेकर समर्थन देने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+