मालेगांव विस्फोट केस: 'मुझे फिर से हिरासत में लें, मेरे पास ठिकाना नहीं', आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग
2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट केस की सुनवाई मुंबई के स्पेशल NIA कोर्ट में चल रही है। मामले में 7 आरोपियों में से एक आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी ने विशेष एनआईए अदालत से अपनी जमानत रद्द करने का अनुरोध किया है। उसका कहना है कि उसे फिर से हिरासत में लिया जाए, क्योंकि मुकदमे में दिन-प्रतिदिन की अदालती सुनवाई में भाग लेने के लिए उसके पास मुंबई में आवास नहीं है।
आपको बता दें कि मालेगांव विस्फोट केस में सांसद प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 को आरोपी बनाया गया है। मामले में सभी सात आरोपी कोर्ट में पहुंचे हैं। कोर्ट का कहना है कि मामले में 323 गवाहों के बयान हैं। सभी आरोपियों के बयान भी सीआरपीसी 313 के तहत दर्ज किए जा चुके हैं। सुनवाई अभी जारी है।

क्या है मामला?
आपको बता दें कि 29 सितंबर 2008 की रात मालेगांव में एक मोटर साइकिल में बम विस्फोट हुआ था। इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई थी। हादसे में 101 लोग घायल हुए थे। मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया। जिसकी सुनवाई एक विशेष एनआईए कोर्ट में चल रही है।
7 आरोपियों में कौन-कौन ?
- बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
- लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित
- अजय राहीरकर
- समीर कुलकर्णी
- सुधाकर द्विवेदी
- सुधाकर चतुर्वेदी
- रिटायर मेजर रमेश उपाध्याय












Click it and Unblock the Notifications