Pune Bus Accident: पुणे में सवारियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 22 यात्री घायल

Pune Bus Accident: महाराष्ट्र में पुणे में राज्य परिवहन बस बड़े हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 20 से 22 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

हादसा यावत गांव में सहजपुर फाटा के पास हुआ, जहां परिवहन बस पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में घायलों लोगों में से 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Pune Bus Accident

जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक से टक्कर से बचने की कोशिश में परिवहन बस पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बस में लोगों की चीख पुकार मच गई।

दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से निकाला और घायलों को इलाज के लिए लोनी कालभोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पंढरपुर से मुंबई जा रही थी बस

पुलिस इंस्पेक्टर नारायण देशमुख ने बताया कि यवत गांव में सहजपुर फाटा के पास बस के पेड़ से टकरा जाने से 20 से 22 यात्री घायल हो गए। 2 से 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना दौंड तहसील के यवत के पास सहजपुर गांव में उस समय हुई, जब बस सोलापुर जिले में पंढरपुर से मुंबई जा रही थी।

अचानक रुका ट्रक, फिर बस हुई बेकाबू

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक एक ट्रक रुक गया और टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने बस को मोड़ दिया, जिसके बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+