क्रिकेट खेल रहे 11 साल के मासूम की बॉल ने ली जान, प्राइवेट पार्ट पर जोर से लगी गेंद, मौके पर ही मौत

Pune Cricket News: खेल वैसे तो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन कभी-कभी यही खेल किसी-किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। महाराष्ट्र से ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान एक 11 साल के बच्चे की मैदान में ही मौत हो गई।

चौंकाने वाली घटना पुणे की है, जहां लोहगांव में क्रिकेट खेलते वक्त 11 साल के बच्चे की प्राइवेट पार्ट में गेंद से चोट लगने से मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pune Cricket News

11 साल के मासूम की मौत

पुणे की इस घटना से बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह हड़कंप मचा हुआ है। क्रिकेट गेंद का शिकार बने बच्चे की पहचान शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे के रूप में हुई है, जो कि अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस रहा था।

यह हादसा गुरुवार का है। जहां अकादमी मैदान में क्रिकेट खेलते वक्त शौर्य की मौत हो गई। मासूम लोहगांव का ही रहने वाला था। इस मामले में एयरपोर्ट थाने में अचानक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

छठी कक्षा में पढ़ता था शौर्य

शौर्य रमनाबाग स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार शाम स्कूल की छुट्टियां होने की वजह से शौर्य अपने परिवार और स्थानीय बच्चों के साथ जगद्गुरु इंटरनेशनल स्कूल के बगल में स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट खेल रहा था।

इस दौरान शौर्य के प्राइवेट पार्ट पर जोर से गेंद लगी और वो वहीं गिर पड़ा। बच्चों के चिल्लाने के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शौर्य की अचानक मौत से खांडवे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि शौर्य बहुत ही अच्छा लड़का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+