UP Nagar Nikay Chunav: महराजगंज में अतिसंवेदनशील केन्द्रों की होगी वेबकास्टिंग

महराजगंज प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील प्लस बूथों की वेबकास्टिंग कराने का निर्णय लिया है।

dm

Mahrajganj News: महराजगंज जिले में नगर निकाय को चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले में चुने गए पांच अति संवेदनशील केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। इन बूथों पर मुख्यालय से ही नजर रखी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज में दो नगर पालिकाएं व आठ नगर पंचायतों में कुल 119 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 54 केन्द्र संवेदनशील हैं। इसके साथ ही चार अति संवेदनशील प्लस के रुप में चिन्हित नौतनवां पालिका के प्राथमिक पाठशाला नंबर एक, नगर पंचायत निचलौल के मदरसा अरवलिया अजीजिया दारूल उलूम, सोनौली के प्राथमिक पाठशाला जुगौली व कन्या प्राथमिक पाठशाला जुगौली एवं पनियरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनियरा बाजार बूथ वेबकास्टिंग के द्वारा अधिकारियों के नजर में रहेंगे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने कहा की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

इन केन्द्रों पर होगी वीडियोग्राफी नगर पालिका महराजगंज- किसान सेवा समिति चिउरहां, प्राथमिक पाठशाला पिपरदेउरा, प्राथमिक विद्यालय अमरुतिया, आदर्श बाल विद्या मंदिर पंतनगर, प्राथमिक पाठशाला शिवनगर, प्राथमिक पाठशाला चौपरिया प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम, रामअधार कन्या जूनियर हाईस्कूल गौशाला, प्राथमिक विद्यालय गबड़ुआ व पंचायत भवन गबड़ुआं।

नगर पालिका नौतनवां- नौतनवां इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला नंबर दो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां, भूतपूर्व गोरख सैनिक स्कूल, मंडी समिति, मधुबन इंटर कॉलेज, आदर्श जूनियर हाईस्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सरोजनी नगर।

नगर पंचायत आनंदनगर- प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर, एमएस लारी इस्लामिया हाईस्कूल आनंदनगर, प्राथमिक विद्यालय निराला नगर, प्राथमिक विद्यालय बनकटी व प्राथमिक विद्यालय फरेंदा। नगर पंचायत निचलौल- राजा रतनसेन इंटर कॉलेज व अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर। नगर पंचायत घुघली- प्राथमिक पाठशाला रेलवे स्टेशन व डीएवी नारंग इंटर कॉलेज।

नगर पंचायत सोनौली- प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा व प्राथमिक पाठशाला कुंसेरवा।नगर पंचायत पनियरा- प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, प्राथमिक विद्यालय पनियरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय अकटहिया, आंगनबाड़ी केंद्र बड़वार, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसडीला, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा व प्राथमिक विद्यालय पनियरा खास।

नगर पंचायत परतावल- प्राथमिक पाठशाला परसा बुजुर्ग, प्राथमिक पाठशाला धनगड़ा, प्राथमिक पाठशाला अकटहवा, प्राथमिक पाठशाला नगरौली, प्राथमिक पाठशाला छातीराम, प्राथमिक पाठशाला नया भवन व उच्च प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा। नगर पंचायत बृजमनगंज- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद। नगर पंचायत चौक- प्राथमिक पाठशाला ओबरी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदही बसंतनाथ।

Recommended Video

    गोरखपुर: निर्दलीय मेयर प्रत्याशी को मिला जन अधिकार पार्टी का समर्थन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+