यूपी में BJP विधायक को कीचड़ से नहलाया गया, जानिए महिलाओं ने क्यों किया ऐसा, VIDEO

महाराजगंज, 14 जुलाई: यूपी के महाराजगंज में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को महिलाओं ने कीचड़ से नहला दिया। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहले तो लोगों को माजरा समझ नहीं आया, फिर पता चला कि पिपरदेउरा क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने एक टोटके के तहत इंद्र देवता को खुश करने और बारिश के लिए ऐसा किया था। यहां ऐसी मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश हो जाते हैं और फिर बारिश होती है।

Recommended Video

    UP में BJP विधायक को महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी | *News
    यूपी में रूठा मानसून, बारिश न होने से परेशान हैं लोग

    यूपी में रूठा मानसून, बारिश न होने से परेशान हैं लोग

    दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मानसून की बारिश में देरी की वजह से यूपी के कई इलाकों में सूखे जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। इससे फसलों पर भी असर पड़ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार नहीं हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह में बहुत अधिक बारिश देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, पूर्वी यूपी के मुकाबले पश्चिमी यूपी का मौसम थोड़ा खुशनुमान हो सकता है।

    बारिश के लिए BJP विधायक को कीचड़ से नहलाया

    बारिश के लिए BJP विधायक को कीचड़ से नहलाया

    महराजगंज जिले में भी बारिश नहीं होने पर लोग परेशान हैं। यहां कुछ महिलाओं ने स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया, जिससे इंद्र देवता प्रसन्न हो जाएं। इस दौरान महिलाओं ने कजरी गीत भी गाए। महिलाओं को उम्मीद है कि ऐसा करने से अब इंद्र देवता खुश होंगे और बारिश होगी। गांव की महिला मुन्नी देवी ने कहा कि कम बारिश से धान की पैदावार प्रभावित होगी। मुन्नी देवी ने कहा, ''यह भी माना जाता है कि इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए बच्चे मिट्टी में स्नान करते हैं और स्थानीय स्तर पर इसे काल कलौटी के नाम से जाना जाता है।''

    विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने क्या कहा ?

    विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने क्या कहा ?

    कीचड़ से स्नान के बाद बीजेपी विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा, ''चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन हैं और इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी से स्नान करना सदियों पुरानी परंपरा है। शहर की महिलाओं ने हमें बारिश के लिए मिट्टी से स्नान कराया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+