बिरसा मुंडा जयन्ती: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी योगी सरकार, होंगे यह कार्यक्रम

Maharajganj News: प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी लोकनायक बिरसा मुंडा की जयन्ती 15 नवम्बर, 2023 को *जनजातीय गौरव दिवस* के रूप में मनायी जाती है। जनजातीय गौरव दिवस जनजाति समुदाय के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लोकनायक बिरसा मुण्डा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कई आदिवासी आन्दोलन किये इनके आन्दोलनों में देश की कई आदिवासी जनजातिया शामिल हुई। ऐसे महान लोकनायक के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भागीदारी के साथ *जनजातीय भागीदारी उत्सव* मनाया जाना प्रस्तावित है।

maharajganj

इस अवसर पर जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं के साथ मिलकर जनजातीय भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम कराये जायें। उल्लिखित कार्यक्रमों में जनपद के जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। जनजातीय समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु उनके स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियों का आयोजन कर उत्पादों का विक्रय किया जाये, जो कि इस समुदाय की आय का प्रमुख स्रोत होगा।
उक्त के अंतर्गत कार्यक्रम कम से कम 01 घंटे का आयोजित किया जाये जिसकी प्रस्तावित रूपरेखा में 05 से 10 मिनट जनजातीय विकास में किये गये कार्यो का प्रस्तुतिकरण, 03 से 05 मिनट जनजातियों के उत्थान के लिये कार्य कर रही संस्थाओं/व्यक्तियों का सम्मान, 15 से 25 मिनट सांस्कृतिक कार्यक्रम( जनजातीय समुदाय के कलाकारों द्वारा), 03 से 05 मिनट अन्य आमंत्रित महानुभावों का अभिभाषण व 10 से 15 मिनट आमंत्रित मुख्य अतिथि का अभिभाषण किया जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+