Maharajganj News: मोदी सरकार में फिर से मंत्री बनाए जाने पर सांसद पंकज चौधरी के जिले में जश्न का माहौल
Pankaj Chaudhary News Maharajganj: मोदी सरकार 3.0 के लिए नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार रविवार शाम शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए इस भव्य समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश से कई सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के भरोसेमंदों में शामिल महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने भी मंत्री पथ की शपथ ली। पंकज चौधरी ने इस सीट से सातवीं बार जीत दर्ज की है। जैसे ही इनके गृह जनपद महराजगंज में इनके मंत्री बनाए जाने की सूचना मिली लोग जश्न में डूब गए।
सोशल मीडिया पर बधाई देने का शुरु हुआ सिलसिला
जैसे ही पंकज चौधरी के दोबारा मंत्री बनने की सूचना जनपदवासियों को मिली। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का क्रम शुरु हो गया।

ढ़ोल नगाड़े बजने लगे
पंकज चौधरी के संसदीय क्षेत्र महराजगंज में जगह-जगह उत्सव मनाने का क्रम शुरु हो गया। उनके आवास धनेवा धनेई, मऊपाकड़, सक्सेना चौक, शिकारपुर,घुघली, मटकोपा,भिटौली,परतावल सहित जनपद के कोने-कोेने में इनके समर्थकों का उत्साह देखने योग्य था। ढोल नगाडों पर लोग नाच रहे थे।
एक दूसरे को खिलाई मिठाई
महराजगंज के रहने वाले संजीव शुक्ला, हरिराम यादव, नीरज मिश्रा,अरुणेश शुक्ला, संतोष सहित कई लोगों ने अपने खुशी का इजहार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया।
उड़े रंग और अबीर
महराजगंज में मोदी-योगी जिंदाबाद,पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों के बीच रंग और गुलाल से पूरा वातावरण रंगीन हो गया था। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
आपको बता दें कि पंकज चौधरी महराजगंज के इतिहास में सात बार सांसद बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने इस बार भी अपना ही रिकार्ड तोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications