Maharajganj News: बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने की यह खास पहल, ऐसे मिलेगी राहत
Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में दिव्यांग, बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर साथी की नियुक्ति के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता अथवा किसी अन्य प्रकार प्रकार से असमर्थ मतदाताओं को मतदान में सहयोग हेतु सहायक की आवश्यकता होती है। ऐसे मतदाताओं की सहायता करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मतदाता साथी के रूप में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के वालंटियर्स को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है, जो शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को मतदान में सहयोग करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन मतदाता साथियों के पहचान हेतु अलग टोपी दी जायेगी, जिससे जरूरतमंद मतदाता इनको आसानी से पहचान सके। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता व पुरुष मतदाता हेतु अलग-अलग कैडेट्स होंगे, जो मतदान में सहयोग करेंगे।
जिलाधिकारी ने डीआईओएस, युवा कल्याण अधिकारी और बीएसए सहित संबंधित विभागों को कैडेट्स/वालंटियर्स की सूची सम्पूर्ण विवरण सहित तैयार करने का निर्देश दिया। ताकि सुविधानुसार मतदाता साथी की तैनाती बूथवार ससमय सुनिश्चित किया जा सके और ये मतदान साथी मतदानकार्य में सफलतापूर्वक सहयोग कर सकें।
बैठक में डीआईओएस अमरनाथ राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, सुरेश तिवारी, संजय मिश्रा, दीनदयाल शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव,रोहन यादव, शशांक गुप्ता, ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications