Eid Mubarak: उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-फितर, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआ

Eid Celebrating Today: ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भी इस त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महराजगंज के फरेेंदा,नौतनवां,निचलौल,परतावल,घुघली सहित सभी जगहों पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इसके प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला।

घुघली क्षेत्र के ग्राम मटकोपा में सुबह से ही पूरे गांव ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस गांव के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इस्तेखार खां कहते हैं कि ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं।

eid news

इसी गांव के रहने वाले निजामुद्दीन कहते है कि सुबह नमाज अदा की गई है। नमाज पढ़ने के बाद हम सभी एक दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करते हैं और एक दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं।

इसरार खां कहते हैं कि ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है।इसी गांव के रियासत अली,नसीम,जाले,बख्शीश, जावेद ने प्रसन्नता व्यक्त की।

ईद की धूम सभी जगह है। मस्जिदो में ईद के खास मौके पर बड़ी तादाद में नमाजियों ने नमाज अदा की। मस्जिद में अभूतपूर्व उत्‍साह और खुशी के साथ चहल-पहल देखी गई। लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई देते दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+