Mahrajganj News: विद्यालय में अनियमित रहता था शिक्षा मित्र, डीएम ने उठाया यह कदम

Mahrajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 02 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को जिलाधिकारी महोदय ने निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।

maharajganj

UP News: यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन
जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में आने वाले मामलों का संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही सत्यापन कराया गया और तत्काल निस्तारित हो सकने वाले प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। समाधान दिवस में मंगलापुर ग्राम में शिक्षा मित्र द्वारा विद्यालय में अनियमित रहने और अपने शैक्षणिक दायित्वों को पूरा न करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा बीएसए को प्रकरण की जांच कर आरोपी शिक्षा मित्र के एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

UP News: बैंक के रवैये से क्षुब्ध बुजुर्ग ने सीएम योगी से लगाई गुहार, फिर हुआ कुछ ऐसा मिली खुशखबरी
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम गठित करते हुए कार्यवाही करें।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में 19 राजस्व, 03 विकास, 17 पुलिस और 02 समाज कल्याण से संबंधित रहे।
समाधान दिवस में एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, सीएमओ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+