Maharajganj News: युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार देगी यूथ अवार्ड, ये हैं पात्रता की शर्तें

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के युवाओं के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी ने खास पहल की है। युवाओं को यूथ अवार्ड दिया जायेगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 से 35 वर्ष के युवाओं को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा हेतु प्रेरित करने और युवाओं का प्रोत्साहित कर समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा एक अच्छे नागरिक के रूप में उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करने उद्देश्य से प्रदेश के 10 युवाओं को व्यक्तिगत श्रेणी में राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

maharajganj

यह पुरस्कार युवाओं के विकास कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण,नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, सौर्य ऊर्जा संयत्र स्थापना, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने हेतु प्रदान किया जायेगा।

CID ने किया 1000 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, दिल्ली से UP तक फैला है ये गैंग, जानें कैसे करता है जालसाजी
पुरुस्कार हेतु सम्बन्धित युवा को जनपद महराजगंज का नागरिक होना अनिवार्य है। आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए, जिसका निर्धारण 01 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा। आवेदनकर्ता द्वारा विगत तीन वर्षों में उपर्युक्त क्षेत्रों में पहचान योग्य कार्य किया गया हो।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सूचित किया कि पुरस्कार जीवन काल में एक बार प्रदान किया जायेगा। किसी सरकारी सेवा में अर्थात केन्द्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, स्कूल/कालेज आदि में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+