पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा स्वच्छ भारत का सपना - पंकज चौधरी

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की उपस्थिति में शनिवार को राष्ट्रव्यापी पहल 'स्वच्छता ही सेवा 2024' के तहत स्वच्छता अभियान मे हिस्सा लिया। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ और हरित भारत को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। 2014 में इस अभियान के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने सदर विधान सभा क्षेत्र के महुआ स्थित राम जानकी मंदिर परिसर मे साफ सफाई की।इस अवसर पर पंकज चौधरी और जयमंगल कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।
केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सभी प्रतिभागियों से धरती माता की सेवा के लिए स्वच्छता और वृक्षारोपण के क्रियाकलापों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने अभियान में व्यवहार, संस्कार, जिम्मेदारी,और सामूहिक भागीदारी के मूल सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

pankaj

Maharajganj News: महराजगंज ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में हासिल की टॉप रैंकिंग, सामने आई यह वजह केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ो लोगो ने स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, सानंदन पटेल, वीरेंद्र लोहिया, राकेश अग्रहरी, विश्व शर्मा पटेल,
राणा प्रताप, अशोक, राजेंद्र पटेल, अमरनाथ शुक्ला, नगीना निषाद, कीर्तन, पौहारी शरण, नीरज, विद्यासागर प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप गौड, राजेन्द्र पटेल, श्यामनरायण यादव, सुधाकर पटेल, रामसिंगार सिंह, उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+