Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharajganj News: महराजगंज ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में हासिल की टॉप रैंकिंग, सामने आई यह वजह

Maharajganj News: जनपद को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अगस्त माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद द्वारा सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि निश्चित रूप से लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष उपलब्धि है, लेकिन रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें, क्योंकि प्रथम स्थान पर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है।

maharajganj

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिन योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन है उसे अधिकारी बरकार रखें और जिनमें प्रदर्शन अपेक्षित नही हुआ है, उनमें सुधार लाएं।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि लगातार दूसरी बार जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और बनाए रखना होगा और इसके लिए निश्चित रूप से अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रत्येक योजना/परियोजना के गहन समीक्षा और स्थल पर कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोग संतुष्ट होने के बजाय कार्य में लग जाएं।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

विकास विभाग द्वारा संचालित कुल 53 योजनाओं में जनपद को ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ, जबकि राजस्व विभाग द्वारा संचालित 26 योजनाओं में ए+ ग्रेड प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्वयं माह में तीन बार समीक्षा विकास विभाग और राजस्व विभाग के साथ की जाती है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा की संबंधित अधिकारी के साथ की जाती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों का समूह बनाकर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नामित किया गया जिसके द्वारा समूह के सभी विभागों को प्रदर्शन सुधारने हेतु जरूरी सहयोग सुनिश्चित किया जाता है। जिसके कारण योजनाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ पोर्टल पर समय से सटीक डाटा फीडिंग सुनिश्चित हुआ है और जनपद की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+