Maharajganj News: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, डीएम ने परिजनों को बधाया ढ़ाढस
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। थाना भिटौली, तहसील सदर स्थित ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित के परिजनों को सांत्वना दी और जिला प्रशासन की ओर से सभी संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। दोनो अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसडीएम सदर से हादसे की विस्तृत जानकारी ली और मृतक के परिजनों को अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलवाने घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मृतक का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करवाकर शव परिजनों को सौंपने हेतु भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मामले को जांच जल्द से जल्द पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया।

Maharajganj News: 1 जून को होगा मतदान, 7 मई से जारी होगी अधिसूचना, जानिए क्या है नामांकन की अंतिम तिथि
भिटौली थाना क्षेत्र के करमहिया खुर्द में रउफ मार्का ईंट भट्ठे पर शनिवार की सुबह को भट्ठे की दीवार गिरने से एक श्रमिक अशोक साहनी पुत्र प्रकाश निषाद (उम्र 35 वर्ष) निवासी करमहा टोला, कप्तानगंज (कुशीनगर) की दबने से मृत्यु हो गई। जबकि 03 श्रमिक मामूली रूप से घायल हुए, जिनका प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications