UP News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में महराजगंज ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि, जानिए कैसे?
Mukhyamantri Yuva Udyami Yojna News Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बैंकों के कार्यों की सराहना की।
जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों द्वारा सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और निर्देशित किया कि बैंक लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया मे ऋण निरस्तीकरण की संख्या अधिक होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बैंक ऋण स्वीकृति को बढ़ाएं और वितरण को भी तेज करें।

Maharajganj News: प्रदेश सरकार की धान खरीद योजना को लेकर फैला रहे थे भ्रम, प्रशासन ने उठाया यह सख्त कदम
उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन को निरस्त करते हैं तो आवेदनकर्ता से सहमति पत्र प्राप्त कर लें अथवा लोन के निरस्त करने का ठोस आधार लिखित में दें। योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अतः बैंक योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति सकारात्मक रवैया रखते हुए कार्य करें।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अबतक प्राप्त 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंकों द्वारा 759 आवेदन स्वीकृत करते हुए 364 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जनपद में ऋण स्वीकृति का प्रतिशत 76.00% और ऋण वितरण का प्रतिशत 36.40 है जो कि जनपद में सर्वाधिक है। जनपद का योजना के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण के मामले प्रदेश में प्रथम स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications