'गेहूं खरीद के समय अगर केंद्रों पर किसानों को ...,' जानिए क्या है DM का सख्त निर्देश?

Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: रबी विपणन वर्ष 2025-26 हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गेहूं खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी शासन की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीद सुनिश्चित करें। केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न होने पाए और प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लघु व सीमांत किसानों को गेहूं क्रय में प्राथमिकता मिले। जिलाधिकारी महोदय ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने और ग्लूकॉन-डी/ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

maharajganj dm

जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों को क्रियाशील करते हुए खरीद सुनिश्चित कराएं। साथ ही मोबाइल क्रय केंद्रों को प्रतिदिन 10 एमटी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दूरस्थ स्थलों पर खरीद का निर्देश दिया।

इससे पूर्व डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष गेहूं क्रय का लक्ष्य 58,500 मीट्रिक टन है। जिला कृषि अधिकारी, महराजगंज द्वारा अवगत कराया गया है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 हेतु गेहूं की अनुमानित उत्पादकता 40.50 कु०/हे० है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सामान्य गेहूं का समर्थन मूल्य रु० 2425/- निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष रू0 2275/- के सापेक्ष रू0 150 अधिक है। उन्होंने बताया कि बोरे भी पर्याप्त संख्या में हैं। किसान भाइयों से अनुरोध किया गया है कि यथा संभव साफ गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर आएं, ताकि उन्हें भी असुविधा न हो।

Maharajganj News: इस तारीख को महराजगंज दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, DM ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
कार्यशाला में एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता) सहित बड़ी संख्या में केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+