Maharajganj News: भारत नेपाल सीमा पर तस्करों ने फूंकी एसएसबी की चेकपोस्ट
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो मनबढ़ तस्करों की करतूत बयां करती है। महराजगंज के ठूठीबारी के पास स्थित एसएसबी की चेक पोस्ट तस्करों ने फूंक दी। इतना ही नहीं तस्करों ने पत्थरबाजी भी की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के टड़हवा गांव के पास एक पगडंडी जो नेपाल जाती है के पास स्थित एसएसबी के चेक पोस्ट पर शनिवार की देर रात करीब दो बजे ड्यूटी पर तैनात एसएसबी के जवानों से कुछ तस्करों की नोकझोंक हो गई। इसके बाद तस्कर नेपाल सीमा की तरफ जाकर पत्थर फेंकने लगे। मामला शांत होने पर एसएसबी के जवान सीमा की तरफ पेट्रोलिंग पर चले गए। इस बीच तस्करों ने चेकपोस्ट में आग लगा दी। हालांकि, एसएसबी के अधिकारियों ने नोकझोंक और पत्थरबाजी से इन्कार किया है।

रविवार सुबह बीओपी इंचार्ज पूनम ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टड़हवा गांव के पास सीमा की ओर जाने वाले रास्ते पर रोक लगा दी गई है। आरोपी सूरज कन्नौजिया, अखिलेश गुप्ता निवासी राजाबारी थाना ठूठीबारी और नेपाल नवलपरासी जिले के गोपालपुर निवासी इंसाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications