Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही थी खाद, प्रशासन ने की यह कार्रवाई
Maharajganj News: महराजगंज जिले के नौतनवां से खाद तस्करी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जमुहानी के नौरंगा टोला में स्थित दो उर्वरक की दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इसके साथ ही दो बाइकों को भी कब्जें में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहानी टोला नौरंगा में मुखबिर की सूचना पर सोमवार को नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव व परसामलिक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार की संयुक्त टीम ने उर्वरक की दुकानों को सील कर दिया।
आरोप है कि यह दोनों दुकानदार दुकान खोलकर खाद नेपाल भेजने की फिराक में थे। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने दुकान के पास से बाइक पर लदा खाद व दूसरी दुकान के अंदर बाइक पर लदे खाद को कब्जे में लिया है।

नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रात में दुकान खोलकर खाद बेचने के आरोप में दो खाद की दुकान को सील किया गया है। तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रही है।
महराजगंज जिला नेपाल से सटा हुआ है। नेपाल से लगे नौतनवां, निचलौल तहसील से अक्सर तस्करी की खबर सामने आती है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी तस्कर नहीं मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications