India-Nepal News:10 लाख इंडियन करंसी के साथ तीन भारतीय नेपाल में गिरफ्तार, कसीनों की वैन में थे सवार
India Nepal News: पड़ोसी देश नेपाल में तीन भारतीयों को दस लाख इंडियन करंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महराजगंज के सोनौली का व दो गोरखपुर के रहने वाले हैं। रुपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका में इनकी गिरफ्तारी हुई है। सशस्त्र बल ने इन्हें गिरफ्तार करने के बाद भैरहवां पुलिस कार्यालय को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर नगरपालिका डंडा के सशस्त्र पुलिस सह प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि तीन आरोपियों को दस लाख रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसमें महराजगंज जिले के सोनौली ग्राम पंचायत का राजू कौशल, गोरखपुर के हुमांयूपुर दक्षिणी का अभिनव जायसवाल और अस्तित्व त्रिपाठी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर बेलहिया से भैरहवां की ओर जा रही दो वैन की जांच की गयी। जिसमें भारी मात्रा में कैश बरामद किए गए। ये दोनों वैन भैरहवां के दोनों अलग अलग कसीनों के हैं। ये वैन कसीनों जाने वालों को फ्री सेवा प्रदान करते हैं।
डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि राजू कौशल के पास से 9 लाख रुपये और अभिनव व अस्तित्व के पास से एक लाख रुपये कैश बरामद किए गए।












Click it and Unblock the Notifications