Nepal News: मनोकामना मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी,5 की मौत
नेपाल के नवलपरासी में रविवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। इस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की सूचना है।
Nepal News Mahrajganj: नेपाल के नवलपरासी में रविवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। इस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की सूचना है। यह बस पाल्पा से मनोकामना मंदिर जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एंव बचाव कार्य करते हुए शवों को बाहर निकाला एंव घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के पाल्पा जिले के रंभा ग्रामीण नगर पालिका एक हुंगी से श्रद्धालुओं से भरी बस मनोकामना मंदिर जा रही थी। बस अभी नवलपरासी के बुलिंगटार ग्रामीण नगर पालिका-2 मठर के पास पहुंची ही थी कि गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं।
पाल्पा पुलिस डीएसपी साजन थापा ने बताया कि मृतकों की पहचान तारा बीके, बिनाया बीके, धानी बीके, देवी गाहा और फुलमाया मांझी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री रंभा एक, चांगलिंग, नायगांव से थे। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
गोरखा जिले में स्थित मनोकामना मन्दिर एक महत्वपूर्ण देवीस्थान शक्तिपीठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां मन कि कामना पूरी होती है। ऐसा माने जाने के कारण इस भगवती का नाम मनोकामना पड़ गया। इस मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ रहती है।












Click it and Unblock the Notifications