UP: पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए इस तिथि से करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

Mahrajganj News: समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र- छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरु होगा। आवेदन से पूर्व यहां पूरी डिटेल देख सकते हैं।

महराजगंज जिले के समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10 ) योजना के तहत 10 अगस्त से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 10 अक्टूबर तक आवेदन के लिए यह पोर्टल खुला रहेगा। शासन की ओर से शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 07 अगस्त से 08 सितंबर तक मान्यता प्राप्त विद्यालय मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

mahrajganj

इस अवधि में डीआईओएस के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 08 अगस्त से 15 सितंबर तक डीआईओएस सभी विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करेंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से 10 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।छात्र- छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवेदन करने के सात दिन के भीतर और विलंबतम 13 अक्तूबर तक जमा किया जा सकेगा।

छात्र के आवेदन की त्रुटियों को सुधार करने व फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में त्रुटियों को छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेंट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा। 14 अगस्त से 17 अक्तूबर तक विद्यालय आवेदनों को ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित करेंगे। 13 अक्तूबर से 31अक्तूबर तक विद्यालय छात्र के आवेदन नवीनीकरण न करने का कारण ऑनलाइन अंकित करेंगे। 18 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक डीआईओएस वर्गवार वास्तविक छात्रों का सत्यापन कार्य पूर्ण करेंगे। उक्त कार्यों को संपादित करने हेतु छात्रवृत्ति योजना की साइट http://scholarship.up.gov.in है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+