Maharajganj News: ससुराल में पत्नी को बुलाने गए दामाद का इस हाल में मिला शव, परिजनों के उड़े होश

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पत्नी को मायके से विदा कराने गए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। व्यक्ति का शव बांस की सीढ़ी में लगे फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन छानबीन कर रही है। मामला चौक थाना क्षेत्र के ग्राम जगपुर उर्फ सलामतगढ़ की है।

जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी निवासी सुरेंद्र (40) की शादी 13 वर्ष पूर्व जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी सत्यदेव की बेटी गायत्री से हुई थी। दोनों से अंकिता (11) व आशीष (9) दो बच्चे भी हैं। ससुराल वालों का कहना है कि सत्यदेव का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें देखने के लिए एक माह पूर्व उनकी बेटी गायत्री अपने मायके आई थी जिसे बुलाने के लिए रविवार को सुरेंद्र अपने ससुराल आया था। सोमवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला।इसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

maharajganj

थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला है वह अपने ससुराल आया था। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+