Maharajganj News: पराली से प्रोडक्ट की खास योजना से किसानों को मिलेगी राहत, प्रशासन ने की यह खास पहल

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने सीपीपीआरआई सहारनपुर के निदेशक डॉ एम.के. गुप्ता, पंजाब रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम प्रा. लि. के डीजीएम कॉरपोरेट अफेयर अरविंद शर्मा और जनपद विभिन्न उद्यमियों के साथ पराली की उपलब्धता और उससे बनने वाले उत्पादों पर चर्चा की। साथ ही जनपद में पैकेजिंग ग्रेड के पेपर और मोल्टेड टेबलवेयर उद्योग की संभावनाओं पर भी बात की।

सीपीपीआरआई निदेशक ने जनपद में कच्चे माल और पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए उक्त उद्योग के लिए अच्छी संभावना व्यक्त की साथ ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट साइन करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने जनपद के उद्यमियों को भी उक्त परियोजना का हिस्सा बनने के लिए। बैठक में मौजूद उद्यमियों ने भी परियोजना में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और इसके लिए उचित स्थान पर भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।

maharajganj

जिलाधिकारी ने सभी हितधारकों से बात करने के बाद सीपीआरआई निदेशक को परियोजना का डीपीआर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने सीपीपीआरआई निदेशक से जनपद के इच्छुक उद्यमियों के साथ एक टीम को पल्प मिल एवं पेपर मिल का स्थलीय करवाने का अनुरोध किया। निदेशक सीपीपीआरआइ द्वारा 13 दिसंबर को जनपद के उद्यमियों की टीम को भ्रमण करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी महोदय ने परियोजना हेतु लैंड सर्वे करवाकर भूमि उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि सरकार द्वारा संबंधित अनुदान भी उक्त परियोजना में निवेश करने वालों को दिलवाया जायेगा और मार्केट लिंकेज भी उपलब्ध करवाया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि "पराली से प्रोडक्ट" की परियोजना बेहद अहम है। इससे पराली का समुचित निस्तारण होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और पर्यावरण को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग ग्रेड पेपर और मॉल्टेड टेबलवेयर उद्योग के लिए प्रचुरता में कच्चा माल और सस्ता श्रम उपलब्ध है। आवश्यकता इनका लाभ उठाने के लिए नवाचारी विचार और निवेश की है।

बैठक में में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीपीपीआरआई निदेशक डॉ एम.के. गुप्ता, पंजाब रिन्युएबल एनर्जी सिस्टम प्रा. लि. के डीजीएम कॉरपोरेट अफेयर श्री अरविंद शर्मा, जिला कृषि अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार, डीओ पीआरडी श्री वैभव सिंह, एसी उद्योग श्री राकेश जयसवाल सहित जनपद के अनेक उद्यमी भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+