Maharajganj News: आलू लदी ट्राली पलटी,एक की मौत
महराजगंज में ट्राली पलटने से एक किसान की मौत हो गयी है। इस घटना में पांच घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Mahrajganj News: महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के अनंतपुर गांव में आलू लदी ट्राली पलट गयी। ट्राली पर सवार एक किसान इसके नीचे दब गया। जिससे मौेके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य लोग इस घटना में घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुअहिया गांव के किसान ट्राली पर आलू लादकार मुख्यालय सब्जी मंडी ले जा रहे थे। ट्राली पर 6 किसान सवार थे। जिनके नाम ईश्वर (42), गोविंद चौहान (36), सुदामा (40), परमेश्वर (41), महाजन(42) व सेनापति हैं। अचानक ट्राली के आगे वाले पहिया का बैरिंग टूट गया। जिससे ट्राली पलट गयी। ट्राली पलटते हीे इस पर बैठे ईश्वर इसके नीचे दब गए। जिससे उनकी मौत हो गयी। अन्य सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। इसे देख आस-पास के लोग वहां एकत्रित हो गए। वहां मौजूद लोगों ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरु किया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को पीएचसी पनियरा ले जाया गया। जहां गोविंद की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्राली पलटने से एक किसान की मौत हो गयी है। जबकि अन्य घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications