Mahrajganj News: पत्नी नहीं कर रही बात,सिपाही ने एएसपी से लगाई गुहार,जानिए पूरा मामला
महराजगंज में तैनात एक सिपाही ने पत्नी के नाराज होने की बात बताते हुए एएसपी से छुट्टी की अपील ही है। उसके छुट्टी मांगने की चर्चा पूरे जनपद व पुलिस महकमे में है।

Mahrajganj News: महराजगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पीआरवी में तैनात एक सिपाही ने खास अंदाज में एएसपी से छुट्टी की मांग की है। नौतनवां में पीआरवी में तैनात की एक माह से उसकी पत्नी से बात नहीं हो रही है। पत्नी उसके घर न जाने से नाराज है और बात नहीं कर रही है। इससे परेशान सिपाही ने छुट्टी की मांग की रही है। सिपाही ने पत्र में लिखा है कि 10 जनवरी को भतीजे का जन्म दिन है। पत्नी भी नाराज है। मुझे घर जाने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी देने की कृपा करें।
एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर उसकी पांच दिनों की छुट्टी स्वीकृत की गयी है।
एक अन्य मामले में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर अपना स्कूल बदल दिया है। लड़की के मुताबिक,जब मैने उससे परेशान होकर स्कूल बदल दिया तो उसने अपने सहयोगी के साथ घर आ गया और गले पर चाकू रखकर जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video

{document1}












Click it and Unblock the Notifications