Maharajganj News: ODOP योजना के तहत लकड़ी फर्नीचर के लिए होगा प्रशिक्षण, यह है आवेदन की अंतिम तिथि

ODOP Yojna Latest News Hindi Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना को बढ़ावा दे रही है। सीएम योगी के निर्देश पर इस योजना के लिए जिलों में खास पहल की जा रही है।इसी क्रम में महराजगंज जिला प्रशासन भी खास काम कर रहा है।

उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि उ०प्र०, शासन द्वारा वर्ष 2025-26 में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत दक्षता ,कौशल विकास ,उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत इस जनपद के लिये चयनित उत्पाद लकड़ी फर्नीचर हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण एंव प्रशिक्षण के उपरान्त टूलकिट प्रदान किये जाने की योजना संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ हैं।

maharajganj

इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु कम से कम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही हैं। आवेदक द्वारा केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ विगत 02 वर्षों में प्राप्त न किया हो।

आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। परिवार का आशय पति एंव पत्नी से हैं। अभ्यर्थी वेबसाईट-diupmsme.upsdc.gov.in एवम् msme.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन दिनांक 28-05-2025 तक सांयकाल 5:00 बजे तक कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, महराजगंज पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+