Maharajganj: शादी के दस दिन बाद प्रेेमी संग फुर्र हुई नई नवेली दुल्हन

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में ब्याही गई नई नवेली दुल्हन विवाह के मात्र दस दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। विवाह से पहले ही उसका युवक से प्रेम संबंध था।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में ब्याही गई नई नवेली दुल्हन विवाह के मात्र दस दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। विवाह से पहले ही उसका युवक से प्रेम संबंध था। शादी से पहले भी वह युवक विवाद कर चुका था। महिला के पिता ने पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी एंव अपहरण का केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

mahrjganj
युवती का विवाह श्यामदेउरवां क्षेत्र स्थित एक गांव में 25 अक्टूबर को हुआ था। विवाह से पहले उसका युवक से प्रेम संबंध था। यह युवक उससे विवाह करना चाहता था। लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे। युवती के विवाह के दस दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी। वह अपने साथ नगदी,मोबाइल सहित कई अन्य सामान भी ले गयी है। इस घटना से परिजन काफी निराश हैं।

थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है। महिला विवाह से पूर्व युवक से प्रेम करती थी। दोनों फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+