महराजगंज न्यूज:भारत के पासपोर्ट पर जा रही थी हांगकांग,ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

भारत से नेपाल जा रही महिला को सोनौली बार्डर पर शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।वह दिल्ली से मैत्री बस से काठमांडो जा रही थी। नेपाली महिला को दोनो देशों की नागरिकता, पासपोर्ट के साथ सोनौली सीमा पर जांच के दौरान आब्रजन अधि

महराजगंज,21अगस्त: भारत से नेपाल जा रही महिला को सोनौली बार्डर पर शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।वह दिल्ली से मैत्री बस से काठमांडो जा रही थी। नेपाली महिला को दोनो देशों की नागरिकता, पासपोर्ट के साथ सोनौली सीमा पर जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पकड़ा।वह एजेंट के साथ भारतीय पासपोर्ट पर हांगकांग जाना चाह रही थी।

nepali mahila

जानकारी के मुताबिक,शनिवार रात आव्रजन अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रही एक नेपाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारत का पासपोर्ट बरामद किया। नेपाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है, जो भारत के पासपोर्ट पर उसे हांगकांग भेजने की फिराक में था।दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है।

कोतवाल महेंद्र कुमार यादव ने बताया की नेपाली महिला की पहचान दुर्गा राय निवासी काठमांडो के रूप मे हुई है। एक अन्य नेपाली नागरिक को भी रोका गया है,जिससे पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि महिला कोलकाता से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर हांगकांग जाना चाहती थी, जहां उसे कुक का काम मिला था। आरोपी महिला के पास से भारत का पासपोर्ट, आधारकार्ड सहित नेपाल की नागरिकता के कागजात भी मिले हैं।

पासपोर्ट शिक्षा, तीर्थाटन, पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा एवं अपने पारिवारिक सदस्यों से मिलने के उद्देश्य से विदेश आने-जाने वाले लोगों के लिए यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रलेख होता है। पिछले कुछ वर्षों में, बढ़ती अर्थव्यवस्था एवं भूमंडलीकरण के प्रसार की वजह से पासपोर्ट एवं संबंधित सेवाओं की मांग में वृद्धि हुई है। सेवाओं की इस बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए विदेश मंत्रालय ने मई 2010 में पासपोर्ट सेवा परियोजना की शुरुआत की। इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+