Mulayam singh Yadav के अंतिम दर्शन करने महराजगंज से सैफई के लिये निकला नन्हा प्रशंसक भटका रास्ता

आज हम आप सभी को एक ऐसे नन्हें बालक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका मुलायम सिंह यादव के प्रति अटूट लगाव है। एक ऐसा नन्हा समर्थक है जो मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने महराजगंज से अकेले सैफई के लिए निकल गया।आइए विस्

Mulayam singh yadav small supporter : वैसे तो मुलायम सिंह के प्रशंसक पूरे देश में हैं।लेकिन आज हम जिस प्रशंसक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह उनके सभी प्रशंसकों पर भारी पड़ेगा।महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील के ग्राम मल्हनी फुलवरिया के रहने वाले मात्र दस साल के युवक का ऐसा मुलायम मोह शायद ही आप सबने पहले कभी देखा होगा।मुलायम सिंह यादव की मौत से आहत इस नन्हे प्रशंसक की एक ही धुन थी उनके अंतिम दर्शन करने की। पास में पैसे नहीं थे,रास्ता भी नहीं पता था। पर एक चीज थी सैफई जाने की जिद और जुनून।फिर क्या था बिना परिवार वालों को बताए वह निकल पड़ा लगभग 600 किमी की सैफई यात्रा पर।

MULAYAM SINGH

भटका रास्ता
महराजगंज का नन्हा मुलायम समर्थक अकेले ही उनके अंतिम दर्शन के लिए निकल पड़ा।महराजगंज से वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा।वहां उसने लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ी।वहां से इटावा पहुंच गया।दुर्भाग्य था कि वह यहां पहुंचकर भी मुलायम सिंह का अंतिम दर्शन नहीं कर सका।अंतिम समय में वह रास्ता भटक गया।इसी बीच कानपुर जीआरपी ने उसे रोक लिया।पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आया।परिजनों को सूचना दी गई है।वह उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

श्यामलाल यादव का मुलायम मोह
नौतनवां विधानसभा के ग्राम मल्हनी फुलवरिया का रहने वाला दस साल का श्याम लाल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बहुत बड़ा प्रशंसक है।वह खुद को सपा का सबसे बड़ा कार्यकर्ता व स्टार प्रचारक भी बता रहा है।आज उसकी इस यात्रा ने उसके मुलायम मोह को जग जाहिर कर दिया है।

अंतिम दर्शन न कर पाने का मलाल
श्याम लाल को इटावा पहुंचकर मुलायम सिंह का अंतिम दर्शन न कर पाने का मलाल है।वह कहता है कि मैं रास्ता भटक गया जिससे मैं मुलायम सिंह का अंतिम दर्शन नहीं कर पाया।वहां न पहुंचना मेरे लिए बेहद कष्टप्रद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+