UP: महराजगंज के खान अधिकारी निलंबित, यह है आरोप
योगी सरकार ने महराजगंज जिले में तैनात खान अधिकारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है।

Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महराजगंज जिले में तैनात खान अधिकारी रावेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में यह कार्रवाई की गयी है। वर्तमान समय में विभागीय कार्रवाई के दौरान उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने खान अधिकारी पर यह कार्रवाई जिले में अवैध खनन होने की सूचना पर की है। निदेशालय की टीम ने बीते महीने 20-21 मार्च को रायबरेली के बछरावा, लालगंज, फतेहपुर मार्ग पर उप खनिजों के परिवहन की जांच की। जांच के दौरान छह वाहनों को बिना प्रपत्र के बालू का परिवहन करते पकड़ा गया।
वहीं महराजगंज के जिलाधिकारी की ओर से भी उप खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की कराई गई। जिलाधिकारी ने जांच में पाया कि खान अधिकारी रावेंद्र कुमार अवैध खनन और परिवहन को रोकने में शिथिलता बरत रहे हैं। महराजगंज में पकड़े गए 6 वाहन बिना प्रपत्र के संचालित हो रहे थे। 3 वाहनों में अंकित से अधिक मात्रा में खनिजों का परिवहन किया जा रहा था। वाहन चालकों से पूछ-ताछ करने पर पता चला कि खान अधिकारी और कर्मचारी अवैध परिवहनकर्ताओं से इन्ट्री फीस के रूप में अवैध वसूली करते हैं। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शासन ने खान अधिकारी रावेंद्र कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागयी कार्रवाई शुरू की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications