लॉकडाउन में मायके गई पत्नी तो पति ने छोड़ा खाना-पीना, फांसी से लटकती मिली ईयरफोन लगी लाश, बज रहा था गाना
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बुधवार को एक शख्स ने फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शख्स की पत्नी मायके चली गई थी, जिस वजह से वह दुखी था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतरवाया। शख्स के कान में ईयरफोन लगा था और गाना बज रहा था। घटना महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के ग्राम मुजुरी खास गांव की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

सात महीने पहले हुई थी शादी
पनियरा क्षेत्र के ग्राम मुजुरी खास गांव में रहने वाले 27 वर्षीय दाताराम की शादी करीत सात महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन शुरू होने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा था। दाताराम गृहकलह की वजह से परेशान रहने लगा था। इसी बीच करीब चार दिन पहले उसकी पत्नी नीतू मायके चली गई थी। नीतू के यूं अचानक मायके जाने से दाताराम परेशान था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। मंगलवार की रात दाताराम की मां ने उसे खाना खिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

रोशनदान से झांककर देखा तो फांसी से लटक रहा था शव
इधर, परिजनों को लगा कि दाताराम ने दरवाजा अंदर से बंद कर सो गया है। बुधवार की सुबह जब देर तक कमरा नहीं खुला तो दाताराम के पिता ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवारवालों ने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांककर देखा, जहां दाताराम का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। उसे इस हाल में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस से भी हुई थी कहासुनी
स्थानीय लोगों की मानें तो बीते 31 मई की शाम पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। दाताराम भी बाइक लेकर उधर से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने उसकी बाइक रखवा ली थी और चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया था। एसओ पनियरा दिलीप शुक्ला ने कहा, बताया जाता है कि दाताराम के घर में आए दिन विवाद होता रहता था। पिछले साल दिसंबर में उसकी शादी हुई थी। आपसी झगड़े के चलते ही चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications