हिन्दी की जगह अंग्रेजी को महत्व मिलने से नाराज हुए विधायक,कहा- मुझे और मेरी पत्नी को नहीं आती अंग्रेजी

महराजगंज के सिसवा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल का दर्द उस समय झलक पड़ा जब वन एंव पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के ईको टूरिज्म वेबसाइट का लोकार्पण कर

Mahrajganj News: महराजगंज के सिसवा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल का दर्द उस समय झलक पड़ा जब वन एंव पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के ईको टूरिज्म वेबसाइट का लोकार्पण कर रहे थे। इसी कार्यक्रम में ईको टूरिज्म के टेबल बुक का लोकार्पण भी किया गया। यह बुक अंग्रेजी में प्रकाशित है। विधायक प्रेम सागर ने इसके अंग्रेजी में प्रकाशन पर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने डीएफओ की भी शिकायत की।

mla

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेम सागर ने अंग्रेजी में छपी ईको टूरिज्म के टेबल बुक का विरोध किया। उन्होंने पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना से कहा कि मुझे और मेरी पत्नी को अंग्रेजी नहीं आती है, ऐसे में घर चल कर बेटे से यह किताब पढ़वाएंगे। महराजगंज हिन्दी भाषी क्षेत्र है अगर यहां के स्थानीय महत्व व जानकारियों को अंग्रेजी में प्रकाशित किया जाएगा तो यहां की जनता को क्या समझ में आएगा। ऐसे में इस पुस्तक का प्रकाशन हिन्दी में करना चाहिए था।

डीएफओ पर विधायक ने लगाए यह आरोप
विधायक प्रेम सागर ने महराजगंज के डीएफओ पुष्प कुमार पर अंग्रेजी में बात करने के लिए दबाव बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि डीएफओ कहते हैं 'नो हिन्दी'। महराजगंज की जनता भोजपुरी व हिन्दी समझती है। ऐसे में अंग्रेजी को लेकर इस तरह का दबाव बनाना ठीक नहीं है। डीएफओ दक्षिण भारत के रहने वाले हैं।

Gorakhpur: जनता दरबार में सीएम योगी ने फरियादियों से कहा- हर समस्या का होगा त्वरित निस्तारण
आधारभूत सुविधाओं से दूर है सोहगीबरवा
विधायक ने मंत्री को सोहगीबरवा क्षेत्र व यहां के लोगों की समस्याओं से भी रुबरु कराया। उन्होंने कहा यहां के लोग प्राकृतिक परिस्थितियों से जुझते रहते हैं। यह तीन तरफ से नदियों से घिरा हुआ है। गांव में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यहां के लोगों को नेपाल व बिहार होकर जाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+