Mahrajganj: 80 प्रतिशत काम हुआ पूरा, जनपदवासियों को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात
Mahrajganj News: महराजगंज जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने वाला है। जल्द ही जनपदवासियों को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। इसका निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
केएमसी के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर एलपी सिंह ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और हमारा लक्ष्य है कि सितंबर तक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो जाये। उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से इसमें शैक्षणिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज निर्माण का निरीक्षण आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने सभी ब्लॉकों का निरीक्षण कर निर्माणकार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणकार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
केएमसी के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज की प्रगति के संदर्भ में जिलाधिकारी को बिंदुवार जानकारी दी और आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जल्द ही जनपदवासियों को महराजगंज जनपद में मेडिकल कॉलेज की सेवा मिलने लगेगी। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था मेगा इंफ्रा डेवलपर के प्रोजेक्ट मैनेजर भी उपस्थित रहे।











Click it and Unblock the Notifications