महराजगंज: जनशिकायतों के निस्तारण में महराजगंज प्रदेश में टॉप पर
महराजगंज जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिली है।जिले ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।इसे संभव बनाया है यहां के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ।आइजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणा
महराजगंज,2सितंबर: महराजगंज जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिली है।जिले ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।इसे संभव बनाया है यहां के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ।आइजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) में सीएम हेल्पलाइन, तहसील दिवस, पीजी पोर्टल, सहित विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों को शामिल किया जाता है।

एडीएम पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता से लिया गया। सभी अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। अपेक्षित सुधार न मिलने पर नई पहल करते हुए जुलाई माह में कंट्रोल रूम स्थापित कर उसमें चार अधिकारियों अरविंद कुमार तहसीलदार न्यायिक सदर, लक्ष्मण चतुर्वेदी खंड विकास अधिकारी, प्रजापति अपर सांख्यिकी अधिकारी और ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि इसकी नियमित इसकी समीक्षा की जाती रही। निस्तारण की आख्या गुणवत्तापूर्ण न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। समय-समय पर अधिकारी व शिकायतकर्ता दोनों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराया गया और जरूरी होने पर मौके पर भेजकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। कुछ मामलों में वेतन बाधित करने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की गई। व्यवस्था के परिणाम स्वरूप जनपद की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लगातार सुधार देखने को मिला और अगस्त माह की रैंकिंग में जनपद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Gorakhpur News: जानिए क्या है एकलव्य योजना,खिलाड़ियों के सपनों को कैसे करेगा साकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नागरिकों एवं शासन,विभागों व शासकीय कार्यालयों के बीच आसान एवं पारदर्शी तरीके से संवाद स्थापित करने के लिये जन सुनवाई पोर्टल की स्थापना की है। यह तकनीक और सूचना का प्रयोग करके नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने के लिये यूपी की योगी सरकार द्वारा विकसित 'ई-संवाद' एक समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली है। नागरिक किसी भी समय शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज अथवा ट्रैक कर सकेंगे तथा निस्तारण पा सकेंगें।
इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपनी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते है एवं सम्बन्धित विभाग द्वारा आपकी शिकायत का समाधान निर्धारित समय सीमा में किया जायेगा। इसके लिये आप जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। साथ ही तय समय में आपकी शिकायत का निवारण न होने की स्थिति में आप रिमाइंडर, फीडबैक तथा शिकायत निवारण सम्बंधित सुझाव भेज सकते हैं।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications