Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gorakhpur News: जानिए क्या है एकलव्य योजना,खिलाड़ियों के सपनों को कैसे करेगा साकार

केंद्र व राज्य सरकार लगातार खिड़ालियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में राज्य सरकार ने एक ऐसी योजना शुरु की है जो खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती देगा।इस योजना का नाम है एकलव्य।इस योजना के लिए आवेदन कर खि

गोरखपुर,1सितंबर: केंद्र व राज्य सरकार लगातार खिड़ालियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में राज्य सरकार ने एक ऐसी योजना शुरु की है जो खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती देगा।इस योजना का नाम है एकलव्य।इस योजना के लिए आवेदन कर खिलाड़ी न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। यहां तक कि खेल सामग्री के साथ-साथ डाइट तक की व्यवस्था भी कोष के जरिये होगा।इसके लिए कैसे आवेदन करे इसकी पूरी जानकारी यहां दी जा रही है।

eklavy

अधिकतम पांच लाख की राशि होगी उपलब्ध इस योजना के तहत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को अपने खेल विधा से संबंधित आवश्यक उपकरण के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित खेल संघ की संस्तुति के साथ विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निदेशालय को प्रस्तुत करना होगा। इस पर अंतिम निर्णय निदेशालय द्वारा लिया जाएगा। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए हाइ स्पीड कैमरा, लैपटाप, सीसीटीवी कैमरा व अन्य उपकरणों पर व्यय भी इस मद से हो सकेगा।

इन खिलाड़ियों ने किया आवेदन एकलव्य कीड़ा कोष का लाभ लेने के लिए जनपद से अब तक विभिन्न खेलों में 23 खिलाड़ी आवेदन कर चुके हैं। इनमें हैंडबाल के 10, वालीबाल के पांच, कुश्ती के दो, बास्केटबाल के दो, हाकी के एक, पावर लिफ्टिंग के दो तथा बैडमिंटन के एक खिलाड़ी शामिल हैं। हैंडबाल के मानवेंद्र यादव, ज्ञान गौरव प्रकाश, हिमांशु यादव, मनीष यादव, धीरज कुमार, मुस्कान चौहान, कु.नंदिनी पटेल, कु.ज्योति पटेल, कु.निक्की चौहान, बास्केटबाल की कु.ऋतु सोनकर व उत्कर्ष सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार आर्थिक सहायता के लिए वालीबाल की कु. रिया त्रिपाठी, दिव्यम शाही, शक्ति सिंह, यशवीर शाही, हैंडबाल की कु. निशा यादव तथा आर्थिक सहायता के साथ उच्च कोचिंग के लिए वालीबाल की कु. सुमन मौर्या ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा संसाधन के लिए पावर लिफ्टिंग के राहुल कुमार व विनय के साथ-साथ हाकी के राजन गुप्ता ने खेल सामग्री, बैडमिंटन की कु. आदित्या यादव ने खेल प्रशिक्षण व खेल सामग्री के उद्देश्य से आवेदन किए हैं।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि जनपद से अब तक हैंडबाल, बास्केटबाल, कुश्ती, बैडमिंटन, हाकी व पावर लिफ्टिंग समेत विभिन्न खेलों के 23 खिलाड़ी एकलव्य क्रीड़ा कोष से सहायता के लिए आवेदन कर चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+