UP : थाने में अंडरवियर पहनकर घूम रहे थे दीवान, VIDEO वायरल, SP ने की कार्रवाई

महाराजगंज, 03 मई: उत्तर प्रदेश के महराजगंज स्थित नौतनवा थाना परिसर में अंडरवियर पहनकर घूमना दीवान को भारी पड़ गया। दीवान गंगोत्री यादव सिर्फ अंडरवियर में थाना परिसर में खुलेआम घूम रहे थे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। फिर क्या था, एसपी कौस्तुभ कुमार ने जैसे ही दीवान की फोटो देखी, उन्होंने कार्रवाई करते हुए दीवान को लाइन हाजिर कर दिया।

maharajganj policeman underwear video goes viral

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, रविवार की शाम से सोशल मीडिया पर दीवान का वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में दीवान अंडरवियर पहने परिसर में घूम रहे थे। महिला पुलिसकर्मियों की भी नौतनवा थाने में तैनाती है। इसके अलावा महिला फरियादी भी थाने आती हैं। ऐसे में दीवान का ऐसा वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो नौतनवा थाने का है और दीवान गंगोत्री यादव हैं।

एसपी ने दीवान के खिलाफ की कार्रवाई

वायरल वीडियो के मुताबिक, वह थाना कार्यालय की तरफ जाते दिख रहे हैं और कुछ देर बाद कार्यालय से बाहर निकल कर इधर-उधर टहल भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने कमेंट करके कहा कि वहां महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद होंगी, वो बेचारी अपनी ड्यूटी कैसे करेंगी। एक शख्स का कहना है कि जैसी करनी वैसी भरनी, जो जैसा करेगा वैसा भरना पड़ेगा। एसपी कौस्तुभ कुमार ने इस लापरवाही पर दीवान गंगोत्री यादव को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी कौस्तुभ कुमार ने बताया कि नौतनवा थाने में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले दीवान गंगोत्री यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+