Maharajganj News: गांवों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, स्वीकृत हुई राशि, जानिए क्या हैं इसके फायदे?
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांवों के विकास के लिए खास पहल कर रही है। इसी क्रम में ग्रामीणों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए 100 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। आइए जानते हैं यह पंचायत उत्सव भवन क्या हैं और ग्रामीणों को कैसे राहत मिलेगी?
पंचायत उत्सव भवन
पंचायत उत्सव भवन गांव में मौजूद एक ऐसा भवन होगा जहां ग्रामीण मांगलिक कार्यक्रम सहित पारिवारिक उत्सवों का आयोजन कर सकेंगे ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि डीपीआरओ विधानसभा को चिन्हित करते हुए सूची प्रस्तुत करें ।जहां परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत बारात घर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने सभी बीडीओ को सर्वाधिक ओएसआर वाले ग्राम पंचायतों की सूची जिला पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराएं।
प्रथम चरण में पूरे प्रदेश के 71 ग्रामीण विधानसभाओं पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। एक पंचायत भवन हेतु 1.41 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भवन का निर्माण क्षेत्र 522 वर्ग मीटर होगा, जबकि कुल क्षेत्रफल 3000 वर्ग मीटर होगा। 100 लोगों की क्षमता वाले उत्सव मंडप में कुल 03 कक्ष होंगे। एक कक्ष दिव्यांगजन अनुकूल होगा।












Click it and Unblock the Notifications