Maharajgnaj News: तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का वित्त राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
Maharajganj News: महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ सांसद व वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को पीजी कॉलेज के प्रांगण में किया। सोमवार को फिल्म स्टार व गोरखपुर के सासंद रवि किशन, सांसद मनोज तिवारी व सांसद निरहुआ महराजगंज महोत्सव में शामिल होंगे।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनपद महराजगंज की कला व संस्कृति से संपूर्ण भारतवर्ष को अवगत कराने के लिए महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनपद महराजगंज ने 02 अक्टूबर 1989 को स्थापना के उपरांत अबतक 34 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। महाभारत काल से लेकर विभिन्न ऐतिहासिक कालों जनपद के विभिन्न स्थलों के उल्लेख के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि कन्हैया बाबा स्थान के रामग्राम स्तूप होने अनेक प्रमाण मिले हैं, जिसको मजबूत आधार प्रदान करने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने देवदह का उल्लेख करते हुए दोनो स्थानों पर किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। जनपद की कृषि विविधता व इसमें मौजूद निर्यात की संभावनाओं और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन और इसके परिणामस्वरूप बीमारियों में आई गिरावट के बारे लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि मा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सपना हर हाथ को काम उपलब्ध कराना है और इसके लिए जनपद में बड़े स्तर पर मनरेगा पार्क व खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए मेरा तालाब मेरी आजीविका अभियान, एक जनपद एक उत्पाद और 1746 स्वयं सहायता समूह के गठन द्वारा लोगों को आजीविका प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में सरकार ने सोहगिबरवा ईको-पर्यटन, ट्राम रेल, दर्जीनिया ताल सहित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के विकास की भी बात की। मा. मंत्री जी ने चंद्रयान-3 में जनपद के लोगों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे जनपद प्रतिभाओं की कमी नही है। इसका प्रमाण यहां पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां और विज्ञान प्रदर्शनी में उनके मॉडल हैं। उन्होंने सभी लोगों को महोत्सव के लिए बधाई देते हुए इसके सफल आयोजन के लिए प्रशासन की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में महराजगंज सदर विधायक जयमंगल कनौन्नोजिया, पनियरा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर किया और प्रदर्शनी में विभिन्न विज्ञान मॉडलों के विषय में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए लोकल फार वोकल- स्थानीय स्तर पर निर्मित कार्पेट,रेशम साड़ी, मिट्टी से बनी वस्तुएं, खाद्य पदार्थ की स्टालों का निरीक्षण कर शिल्पकारों के हाथ के काम की सराहना की।
उद्घाटन कार्यक्रम सबसे पहले नन्ही बच्ची परी अग्रवाल द्वारा गणेश बन्दना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। गणेश वन्दना में नृत्य प्रतिभाप्रतिभा को देख दर्शकदीर्घा तालियों से गूंज उठी । इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के बच्चियों व बच्चों द्वारा गणेश वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी गई। इस अवसर पर मार्डन इन्टरनेट स्कूल, जी जी आई सी, सेन्टजोसेफ, प0दीन दयाल इन्टर कालेज, डा अम्बेडकर पब्लिक स्कूल,स्व नारायण सिंह कन्या इंटर कालेज भिटौली, सहित विभिन्न विद्यालय के बच्चियों ने खूबसूरत रंगोली बनाकर लोगो की तारीफ बटोरी।












Click it and Unblock the Notifications