Maharajganj News: भारत- नेपाल सीमा का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, विदेशी नागरिकों को लेकर दिए यह खास निर्देश
Indo Nepal Border Latest News Hindi Maharajganj: आईसीपी निर्माण की गति को तेज करने का दिया निर्द जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा भारत-नेपाल सीमा सोनौली और आईसीपी सोनौली का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारत नेपाल सीमा पर चेकपोस्ट, नो मैंस लैंड और को देखा। दोनों अधिकारियों ने एसएसबी के अधिकारियों से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी नागरिकों के नियमानुसार आवाजाही को लेकर बैठक की।
जिलाधिकारी ने बाहरी लोगों के आगमन से संबन्धित रिकॉर्ड को बेहतर व व्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिया। उन्होंने एसएसबी और इमीग्रेशन कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के लिए भी कहा ताकि बाहरी लोगों के आवाजाही को पारदर्शी और नियमानुसार सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों का आवागमन एक संवेदनशील विषय है। इसलिए इस विषय पर दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद अहम है। एसएसबी द्वारा नो मैंस लैंड में कई लोगों द्वारा नालियों की निकासी का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी महोदय ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को उक्त समस्या के निदान हेतु संबंधित विभागों से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीमा पर सतर्कता और पेट्रोलिंग को लेकर भी जरूरी निर्देश दिया।

इसके उपरांत उन्होंने आईसीपी सोनौली का निरीक्षण किया। एलपीएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता में जिलाधिकारी ने आईसीपी के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया और समयसीमा के अनुपालन को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications