महराजगंज के किसानों को पटना के विभिन्न कृषि संस्थानों में मिलेगा प्रशिक्षण, इन क्षेत्रों में होगा प्रसार
Maharajganj Agriculture News: सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत अन्तर्राज्जीय कृषक प्रशिक्षण हेतु जनपद के समस्त विकास खण्ड से 04-04 कृषक कुल 48 कृषको के दल को तेरह फरवरी से 19 फरवरी तक पटना (बिहार) स्थित विभिन्न संस्थानों-बिहार पशुविज्ञान विश्वविद्यालय-पटना, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (पूर्वि क्षेत्र) पटना, केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान -पटना, डेयरी प्रसंस्करण संयत्र-पटना में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु भेजा जा रहा है।
अनुनय झा जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा मौके पर रामशिष्ट उप कृषि निदेशक महराजगंज, जिला सूचना अधिकारी महराजगंज एवं राजेश कुमार उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, महराजगंज बस प्रभारी धीरेन्द्र सिंह सहायक विकास अधिकारी (कृषि) उपस्थित थे ।

उक्त कृषक दल उक्त संस्थानो पर जाकर कृषि की नवीन प्रजातियों की जानकारी, आलू की बोवाई, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं डेयरी दूध उत्पादन की तकनिकी जानकारी प्राप्त करेंगे। कृषको को कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिको द्वारा सभी कृषको प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
बीते साल ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश के लिए करार करने वाले 110 में 15 कारोबारियों को 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में आमंत्रित किया गया है। ये वह कारोबारी हैं जो 10 करोड़ या इससे अधिक की परियोजनाओं पर यहां निवेश किए हैं। इसमें होटल-रिसॉर्ट, अस्पताल, उद्योग-धंधे शामिल हैं। पर्यटन क्षेत्र से ज्यादा निवेशकों ने रुचि ली है, जिसका काफी फायदा स्थानीय लोगों को होगा।












Click it and Unblock the Notifications