Chitragupta Puja 2022: कायस्थों ने की कलम दवात की पूजा,याद किए गए भगवान चित्रगुप्त
आज कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होनें कलम दवात की पूजा भी की। यह त्यौहार कायस्थ परिवार का महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है।
Chitragupta Puja 2022: महराजगंज के कई क्षत्रों में गुरुवार को कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। लेखन के कार्य से भगवान चित्रगुप्त के जुड़ाव होने के कारण इस तिथि को कलम दवात और बही खाते की पूजा की जाती है। कायस्थ परिवारों के मुताबिक भगवान चित्रगुप्त कायस्थ परिवारों के पूर्वज हैं।

महराजगंज के घुघली क्षेत्र स्थित ग्राम मटकोपा में कायस्थ परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा अर्चना की। परिवार के बड़े से छोटे सभी सदस्य नए परिधानों में एक जगह एकत्रित हुए और भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। पूर्व शिक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों की उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से मानी जाती है। हम कायस्थों के लिए चित्रगुप्त पूजा विशेष महत्व है। कलम ही हमारी ताकत है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत काल में शर-शैया पर पड़े भीष्म पितामह ने भगवान चित्रगुप्त का विधिवत पूजन किया था। इस पूजन के बाद ही उन्हें मुक्ति मिली थी। यह पूजन बल,साहस,बुद्धि व शौर्य का लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पुराणों में इस पूजन के बिना की गई कोई भी पूजा अधूरी मानी गयी है।
Puja Special trains: छठ पर्व पर यात्रियों की राह आसान बनाएंगी ये ट्रेनें,यहां देखें पूरी लिस्ट
इस अवसर पर केश्वर लाल,विनोद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश लाल,चंद्र प्रकाश,भानू प्रकाश,सुनील श्रीवास्तव, संजीव,मनीष,राजीव,अमित,शिव रतन, श्रेया,नील, हिमांशु,शानू,पीयूष ,आयूष,अमन,अनुज, मानवीर,आल्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में महराजगंज सदर तहसील के बिस्मिल नगर चित्रगुप्त मंदिर, फरेंदा,निचलौल,सिसवा नौतनवां सहित कई जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा अर्चना की गयी।












Click it and Unblock the Notifications