Indo Nepal Border: नेपाल से सटी सीमा पर बढ़ रही हैं विदेशियों की अवैध गतिविधियां, जानिए क्या है चीन कनेक्शन

भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की अवैध गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं।पिछले तीन माह के आंकडों पर नजर डाले तो भारत-नेपाल सीमा से छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।जिनमें एक उज्बेकिस्तानी,एक नेपाली,एकअफ्रीकी व एक रोहिंग्या म

महराजगंज,24अगस्त: भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिकों की अवैध गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं।पिछले तीन माह के आंकडों पर नजर डाले तो भारत-नेपाल सीमा से छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।जिनमें एक उज्बेकिस्तानी,एक नेपाली,एकअफ्रीकी व एक रोहिंग्या महिला शामिल है।इसके साथ ही चीनी नागरिक भी गिरफ्तार हो चुके हैं।आखिर क्यूं बढ़ रही भारतीय सीमा पर विदेशी नागरिकों की अवैध गतिविधियां?क्या है पूरा मामला? कहीं विदेशी ताकतों की कोई साजिश तो नहीं? आखिर क्या है चीनी नागरिकों का बार्डर कनेक्शन? आइए पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

indo nepal

अब तक छह विदेशी नागरिक गिरफ्तार
आंकडों पर नजर डाले तो तीन जून से अब तक छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।चारों अलग-अलग देश से संबंध रखती हैं।
21 अगस्त को सोनौली सीमा से देर रात अवैध रूप से नेपाल जाने की कोशिश कर रही उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के साथ ही उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट मिला था।

Gorakhpur: 2050 तक की जरुरतें होंगी पूरी,नए गोरखपुर की कुछ ऐसी बन रही तस्वीर
19 अगस्त को भारत से नेपाल जा रही महिला को सोनौली बार्डर से गिरफ्तार किया गया।वह दिल्ली से मैत्री बस से काठमांडो जा रही थी। नेपाली महिला को दोनो देशों की नागरिकता, पासपोर्ट के साथ सोनौली सीमा पर जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पकड़ा।वह एजेंट के साथ भारतीय पासपोर्ट पर हांगकांग जाना चाह रही थी।
2 जून को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी बेतौंहा बीओपी के जवानों ने जयनगर के रास्ते नेपाल जाने के क्रम पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया की महिला को हिरासत में लिया था।
13 जून को दो चीनी नागरिक बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया गया था। दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर दिखाई दिए थे। उनसे पूछताछ की गई। दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
22 जून को भारत-नेपाल सीमा पर महराजगंज जिले की सोनौली में यात्रियों की जांच के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक रोहिंग्या महिला को पकड़ा जिसे इमीग्रेशन डिवीजन के हवाले कर दिया गया था।

भारत-चीन के वर्तमान संबंध भारत-चीन के मौजूदा संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। ऐसे में चीनी नागरिकों का भारत में प्रवेश सुरक्षा एंजेसियों के लिए जांच का विषय अवश्य है।भारत का विदेश मंत्रालय भी चीन से असंतुष्ट है।खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंध को कठिन दौर से गुजरने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+