Maharajganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदको की बढ़ेगी संख्या, प्रशासन ने की यह खास पहल

Maharajganj News: जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत का ऑनलाइन पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in के अन्तर्गत पात्र जोड़ो के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु आनलाइन आवेदन बढ़ाने की अपेक्षा की है। इसके लिए खास पहल की जाएगी।

डीएम ने बताया कि इस खास पहल में जनपद स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार न होने के कारण जनपदों में भौतिक लक्ष्य के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरे जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत प्रत्येक जनपद में विकास खण्ड स्तर पर व नगर निकाय स्तर पर दिनांक-30 व 31 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर, 2023 को कैम्प लगाकर योजनान्तर्गत ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी जनसामान्य को दी जाये तथा इच्छुक लाभार्थियों का ऑनलाइन आवेदन पर मौके पर ही भराया जाये आवश्यक होने पर कैम्प के दिवस बढ़ाये भी जा सकते हैं। जनपद में माह के पहले एवं तीसरे शनिवार को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में योजना के ऑनलाइन पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए मौके पर ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा उपलब्ध करायी जाये।

cm

इस प्रयोजन हेतु आवेदन स्थल पर एक स्टॉल की व्यवस्था की जाये। विकास खण्ड व नगर निकाय स्तर पर आयोजित कैम्पों व योजना के ऑनलाइन पोर्टल के सम्बन्ध में स्थानीय समाचार-पत्रों में निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति भी प्रकाशित कराई जाये ।जनपद के जनप्रतिनिधियों यथा सांसद व विधायक आदि जनप्रतिनिधिगण से संपर्क कर उनको योजना व नव-निर्मित ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+