Maharajganj: नेपाल में भारी बारिश के चलते टूटा महाव नाला तटबंध, सैकड़ों एकड़ डूबी फसल
महराजगंज का नौतनवां ब्लॉक नेपाल के साथ सीमा बनाता है।इसी ब्लाॅक में महाव नाला है।जिसका पूर्वी तटबंध सोमवार शाम देवघट्टी गांव के सामने 30 मीटर टूट गया है। जिससे किसानों की सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी।
महराजगंज,1अगस्त: नेपाल में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।इसका असर भारत के सीमावर्ती जिलों में देखने को मिल रहा है।महराजगंज का नौतनवां ब्लॉक नेपाल के साथ सीमा बनाता है।इसी ब्लाॅक में महाव नाला है।जिसका पूर्वी तटबंध सोमवार शाम देवघट्टी गांव के सामने 30 मीटर टूट गया है। जिससे किसानों की सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गयी।हांला कि इस नाले का कुछ माह पूर्व ही 15 करोड़ की लागत से मरम्मत कराया गया है।नागरिकों ने प्रशासन पर काम अच्छे से न कराने का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां स्थित महान नाला रविवार को ही नेपाल में भारी बारिश के कारण जलस्तर से बहुत ऊपर बह रहा था। सोमवार को पानी का दबाव और बढ़ गया जिससे नाला देवघट्टी गांव के सामने टूट गया।
ग्रामीणों का कहना है कि महाव नाले के निर्माण कार्य में धांधली की गयी है।कार्य अच्छे से न कर सिर्फ खानापूर्ति की गयी है। आज उसी की देन है कि नाला टूट गया और हमारा सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications