Indo-Nepal : नेपाल में भारी बारिश से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में नदियां उफान पर

नेपाल में कई दिनों से बारिश हो रही है।भारी बारिश से महराजगंज,सिद्धार्थनगर,गोरखपुर की नदियां भी उफान पर हैं।जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के नदियों के किनारे स्थित गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Indo-Nepal News Mahrajganj: नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।नदी किनारे स्थित गांवों पानी से घिर गए हैं।कुछ और गांवों पर बाढ़ का खतरा मड़रा रहा है।यह स्थिति है महराजगंज,सिद्धार्थनगर व गोरखपुर की उन नदियों की जो सीधे नेपाल से संबंधित हैं।इसका कारण हैं नेपाल में कई दिनों से हो रही भारी बारिश। बारिश इतनी हुई कि नदियां उफान पर हैं। जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर की राेहिन नदी जहां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है वहीं राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से खतरें के निशान की तरफ बढ़ रहा है। नारायणी नदी का तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है।हजारों की संख्या में आबादी प्रभावित है।बाढ़ का भय आमजन को सता रहा है।

river mrj

गोरखपुर के आपदा प्रभारी एवं एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहिन नदी खतरे के निशान से ऊपर है। वही राप्ती नदी तेजी से खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। यह नदी भारी जनसंख्या को प्रभावित करती है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। जिले की रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों से गंभीरता से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा गया है।कार्य में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बाल्मीकिनगर बैराज में गुरुवार को लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी था। जब नदी का डिस्चार्ज दो लाख क्यूसेक से अधिक होता तब बैराज के फाटकों को एक-एक कर खोलना पड़ता है। लगातार बारिश से नारायणी नदी के बी गैप बांध के समीप स्थित गांवों के लोगों बाढ़ का खतरा सता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+