Maharajganj News: 3 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आमजन होंगे जागरुक
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में विशेष संचारी रोगों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने खास पहल करने की तैयारी की है। जिले में तीन अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। जिसमें दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अभियान व जन जागरुकता कार्यक्रम के बारे में आमजन को जागरुक करने के साथ इनके बचाव व उपचार के बारे में जानकारी देनी है।

डीएम ने चिकित्साधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाए। अब तक की तैयारी को अच्छे से परख लें। एक अच्छी योजना बनाकर आमजन तक अपनी पहुंच बनाए। ताकि इस अभाियान को सफल बनाया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में संचारी रोगा, मिशन इन्द्रधनुष, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव आदि कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि जिन-जिन योजनाओं व कार्यक्रमों में प्रगति धीमी है उसे यथाशीध्र पूरा कराये, ताकि प्रगति बढ़ायी जी सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications