Maharajganj News: डीएम ने इस खास वजह से बाधित किया गन्ना अधिकारी का वेतन, दिए यह निर्देश

Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सीएम डैशबोर्ड, कर-करेतर, राजस्व, चकबंदी और राजमार्गों में भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला गन्ना अधिकारी का वेतन रोकने और गन्ना भुगतान बढ़ाने का निर्देश दिया। धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया और धान की खरीद को तेज करने हेतु डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग में ओटीएस से प्राप्त धनराशि से संबंधित मामलों को तत्काल निक्षेपित करते हुए, 21 दिसंबर तक प्रमाणपत्र अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने प्रवर्तन कार्यवाही की सूचना अपर जिलाधिकारी को प्रत्येक माह की 21 तारीख तक उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

maharajganj

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की कड़ी समीक्षा की जाएगी। इसलिए सभी विभाग संबंधित योजनाओं में अपनी प्रगति को बेहतर करें। उन्होंने कर प्राप्ति को बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने एंटी भू माफिया संबंधी प्रकरणों और 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को शून्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने धारा 80, धारा 24 और धारा 116 संबंधी प्रकरणों को भी ससमय निस्तारित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम-तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+