Maharajganj में निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने दिए यह खास निर्देश
Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ ईआरओ व आरओ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पुरूष 1737316 तथा महिलाओं की संख्या 1638238 कुल जनसंख्या 3375554 है। उन्होंने कहा कि कुल जनसंख्या में मतदाताओं की संख्या 19,64,341 है, जिसमें पुरुष 10,38,022 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 9,26,226 है महिला मतदाताओं की संख्या अनुपात में बहुत कम है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी महिलाओं का नाम अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचक नामावली में जुड़वाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिन बालक व बालिकाओं की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन सभी का फार्म भर कर निर्वाचक नामावली में नाम सूचीबद्ध करवाएं।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विभिन्न महाविद्यालयो के0एम0सी0 व के0एन0डी0एम0 विद्यालय पर मतदाता कैम्पों का आयोजन करें । जिससे फार्म 06 व 07 को भरवाकर वोटरों की संख्या को बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूटी पार्लर, जिम/स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र, डायट, कोचिंग सेंटर से सम्पर्क स्थापित किया जाय और उनके माध्यम से निर्वाचक नामावली में युवा व महिला मतदाताओं की संख्या को बढ़ाया जाये।
Maharajganj News: भूकंप से होने वाली जनधन की क्षति को ऐसे करें न्यून, एनडीआरएफ ने बताया खास तरीका
जिलाधिकारी ने सभी ई0आर0ओ0 को निर्देश दिया कि निर्वाचक नामावलियों की बढ़ायें जाने हेतु भरे जाने वाले फार्मो के संदर्भ में बीएलओ लापरवाही न बरतें और इस कार्य में लगे बी0एल0ओ0 से नियमित संवाद स्थापित कर उन्हे डोर टू डोर सर्वे करने तथा जागरूकता पैदा कर मतदाताओं की संख्या बढ़ाएं। कहा कि जिन मतदाताओं को मृत्यु हो चुकी है, उनका आम सूची से हटाया जाय।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0पंकज कुमार वर्मा,डी आई ओ एस, सहायक निर्वाचन अधिकारी व सभी बी डी ओ एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications