Maharajganj News: समीक्षा बैठक में नाराज हुए डीएम, चेतावती पत्र किया जारी, सामने आई यह वजह

Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और निर्माण कार्यों की समीक्षा संबंधित विभागों के साथ की गई।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सीएम डैशबोर्ड पर सही फीडिंग न होने कारण जनपद की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि डेटा फीडिंग के कारण डैश बोर्ड पर प्रगति खराब न होने पाए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में डी व ई रैंकिंग वे अगली समीक्षा बैठक से पूर्व स्थिति में सुधार करें। डी व ई रैंकिंग किसी दशा में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा की लंबित आवेदनों का निस्तारण समयावधि में करें और किसी हाल में उन्हें विलंबित न रखें।

maharajganj

निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में पूरा बजट प्राप्त हो चुका है और प्रगति 75 प्रतिशत या अधिक है, उनको 10 जनवरी तक पूर्ण करें।

बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन आवास विकास और एक्सईएन सीएलडीएफ को चेतावनी पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, कन्हैया यादव, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+